चश्मदीद का बड़ा खुलासा- भाभी का सर फटा धीरेंद्र ने खाली कर दी थी पूरी मैगजीन

बलिया में हुई गोली बारी की घटना के बाद रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं । चश्मदीद  ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू ने फायरिंग शुरू की तो उसने एक के बाद एक लगातार गोलियां दागीं। उसने फायरिंग तभी रोकी जब लाइसेंसी पिस्टल की पूरी मैगजीन खाली हो गई।

चश्मदीद के अनुसार दुर्जनपुर गांव में कोटे की दुकान को लेकर हुए विवाद में जैसे ही धीरेंद्र प्रताप की भाभी का सिर फटा, वह आपे से बाहर हो गया इसके बाद उसने पिस्टल निकाली और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान चार गोलियां जयप्रकाश पाल को लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद भी धीरेंद्र नहीं रुका और वहां से भागते हुए फायरिंग करता रहा। फायरिंग उसने तभी रोकी, जब मैगजीन खाली हो गई और उसे पुलिस वालों ने चारों तरफ से घेर लिया।

धीरेंद्र के विरुद्ध पहले भी दर्ज है मुकदमा
कोटे की दुकान के मामले को लेकर ही दुर्जनपुर गांव निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू के खिलाफ एक साल पूर्व तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव की तहरीर पर रेवती थाने में सरकारी कार्य में बाधा, गालीगलौज करने व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2017 में ग्राम पंचायत की दोनों दुकानें निरस्त होने के बाद मनचाहे दुकानों पर अटैचमेंट का खेल शुरू हो गया।

तब केंद्र दुर्जनपुर के रामकुमार राम की निरस्त दुकान केंद्र दल छपरा के जगजीवन के यहां अटैच की गई थी। मुख्य तहसील दिवस में कार्डधारकों ने अनियमितता की शिकायत की तो तत्कालीन जिलाधिकारी ने केंद्र श्रीनगर के दुकानदार धन लाल के यहां दुकान को अटैच कर दिया। इसी बात पर उसकी दुर्गानंद से धीरेंद्र की कहासुनी हुई थी।  रेवती थाना की पुलिस ने मामले की विवेचना करके चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago