Categories: featured

बलियाः अब कैशलेस होगा बसों का सफर, ईटीआईएम से होगा टिकट का भुगतान

बलिया।  उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अब यात्रियों की सुविधा में इजाफा करने जा रहा है। यदि आप बस में सफर कर रहे हैं और आपके पास कैश नहीं है तो चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। क्योंकि अबह बसों में यात्रियों को कैशलेस सफर कराने की तैयारी की जा रही है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बलिया डिपो ने 60 एंडरायड इलेक्ट्रानिक टिकट इश्यू मशीन की डिमांड शासन को भेजा है। मशीन उपलब्ध होते ही विभाग रोडवेज की बसों के परिचालकों द्वारा प्रयोग में लाया जाएगा। बस परिचलाकों को इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर इसका उपयोग शुरु हो सकेगा और यात्री कैशलेस सफर कर सकेंगे।

साथ ही परिचालकों को मैनुअल इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन दी गई है। एंडरायड इलेक्ट्रानिक टिकट इश्यू मशीन (ईटीआईएम) से डेविट-क्रेटिड अथवा स्मार्ट कार्ड का स्पर्श कराने मात्र से कार्ड स्कैन हो जाएगा और टिकट से संबंधित रकम का भुगतान हो जाएगा और यात्री को परिचालक द्वारा टिकट उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस सुविधा से यात्रियों को तो फायदा है कि साथ ही परिचालकों को भी कैश के मिलान और उसके झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago