Categories: बलिया

बलियाः अब शिक्षकों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी, प्रस्ताव तैयार

यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की अब ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। कक्षाओं में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन हाजिरी लगाने की तैयारी है। यह प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा विभाग की छह माह की कार्ययोजना में शामिल है।

बता दें कि जिले में 607 राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन विद्यालय है। इन स्कूलों में करीब 4.25 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। सभी विद्यार्थियों का विवरण यूपी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड हो गया है। विद्यार्थियों की इस मेल आईडी तैयार हो गई है।

साथ ही बोर्ड परीक्षा में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी भी ऑनलाइन लग रही है। इसके साथ ही मूल्यांकन के लिए भी परीक्षकों की नियुक्ति ऑनलाइन व्यवस्था से हो रही है। कुल मिलाकर विद्यालयों से संबंधित अधिकतर कामों में टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जा रहा है। अब विद्यालयों में शिक्षकों की हाजिरी आनलाइन लगाने की तैयारी है। इस फैसले से स्कूल में समय से आने की आदत को बढ़ावा मिलेगा। कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी।

डीआईओएस रमेश सिंह का कहना है कि शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से छह माह की कार्ययोजना मांगी है। कार्ययोजना में शिक्षकों की हाजिरी आनलाइन शुरू करने का प्रस्ताव है। यह व्यवस्था सितंबर माह से लागू करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। शासन के पत्र के आलोक में सभी विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर प्रार्थना के समय शिक्षकों की लाइव तस्वीर भेजने का निर्देश जारी किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago