बलिया : अब गांवों में भी घर-घर से एकत्रित किया जाएगा कूड़ा

बलिया को स्वच्छ बनाने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में अब नगरपालिका और नगर पंचायतों की तर्ज ग्राम पंचायतों में भी घरों से कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए कूड़ा लेने वाले वाहन चलेंगे, सीटी बजेगी और घर घर से लोगों से कूड़ा इकट्ठा किया जाएगा। सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब गांवों को स्वच्छ बनाने की मुहिम चला रही है।

स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में कई ब्लाकों को ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) घोषित किया जा चुका है। वहीं गांवों में कूड़ा निस्तारण की आधुनिक प्रक्रिया लागू की जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों की आबादी पांच हजार से ज्यादा अधिक है, वहां सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग उठाया जाएगा। जमा कूड़ा डंपिंग जोन में पहुंचाया जाएगा। कार्ययोजना तैयार हो गई है।

डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन की कार्ययोजना बनायी गई है। यह व्यवस्था सभी पंचायतों में लागू होगी, इससे सभी पंचायत स्वच्छ दिखेंगे। प्रथम चरण में जिले के 206 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। बजट पंचायतों के खाते में जाएगा। प्रधान स्वयं के स्तर से कूड़ा निस्तारण का सिस्टम संचालित करेंगे। कूड़ा उठान का सिस्टम ग्राम प्रधान स्वयं अपने स्तर से लागू करेंगे। जिले में 940 ग्राम पंचायत हैं।

प्रथम चरण में व्यवस्था 206 ग्राम पंचायतों में लागू किया गया है, लेकिन इसमें 41 ग्राम पंचायतों की आबादी पांच हजार से कम है। ऐसे में 165 ग्राम प्रधानों व सचिवों को ट्रेनिंग दी गई है। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गांव स्तर पर भ्रमण कर विभिन्न श्रेणियों के कचरा प्रबंधन की योजना बनाएं। उसी अनुरूप आगे की गतिविधियां संचालित करें।

उन्हें गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाए रखने, गांवों को ओडीएफ श्रेणी में लाने का मुख्य उद्देश्य, आने वाली चुनौतियां और उनसे निपटने के उपाय, ठोस श्रेणी के जैविक, अजैविक व हानिकारक कचरा की मौजूदा स्थिति, तरल श्रेणी के कचरा निस्तारण की तकनीक, घरेलू दषित जल निस्तारण में उपयोगी सोख्ता गड्ढे, प्लास्टिक और मलीय कीचड़ प्रबंधन आदि के टिप्स दिए गए। इसके अलावा ग्रामीणों को जागरुक करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago