Ballia News- स्ट्रीट लाइट लगवाने में गड़बड़ी करने वाले 5 सचिवों को नोटिस जारी

बलिया। ग्राम पंचायतों में होने वाले सरकारी कार्यों में अनियमितता बरतने वाले सचिवों पर नकेल कसी जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने तीन गांवों में स्ट्रीट लाइन लगवाने में गड़बड़ी करने पर पांच सचिवों को नोटिस जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक हनुमानगंज ब्लॉक के बहेरी ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 16 दिसंबर 21 को 194980 व 3 नवंबर 21 को 1.98 लाख रुपये ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश चौहान एवं प्रधान सगीर ने खर्च किया। इस साल 27 मई को सचिव ठाकुर जी सिंह व प्रधान सगीर ने 66 हजार स्ट्रीट लाइट पर व्यय किया।

गांव में शासन आदेश का उल्लंघन करते हुए विधान कंपनी की स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी प्राविधिक ने जांच कि तो पता चला कि कुल 4 लाख 58 हजार 980 रुपए की स्ट्रीट लाइट नियमों के विरुद्ध लगाई गई है।

इसी तरह माल्देपुर ग्राम पंचायत में 19 नवंबर 21 को 197421 रुपये की स्ट्रीट लाइट ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश चौहान ग्राम प्रधान ज्योति राय ने लगवाया। शासनादेश के विपरीत प्रोटॉन कंपनी की स्ट्रीट लाइट लगवाई गई। वहीं नवानगर ब्लॉक के हड़सर गांव की जांच में पाया कि सामुदायिक शौचालय की लागत 5.71 लाख में 506768 का भुगतान किया गया है, जबकि काम अधूरा है। इसके लिए ग्राम प्रधान आराधना सिंह, तत्कालीन सचिव राजकुमार, सचिव सूर्यप्रकाश यादव को जिम्मेदार माना। यहां वर्ष 21 22 व 22-23 में 964716 रुपये का भुगतान केवल स्ट्रीट लाइट मरम्मत में किया गया है। जांच में अनियमितता सामने आने के बाद सचिवों को नोटिस जारी हुआ है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago