Categories: बलिया

बलियाः नाला सफाई कार्य की गलत रिपोर्ट सौंपने पर ईओ के खिलाफ नोटिस जारी

कुछ ही दिनों में मानसून दस्तक देने वाला है। बारिश आते ही बलिया में जलजमाव की समस्या विराट रूप धारण कर लेती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने नाला सफाई को लेकर नगर पालिका के ईओ की ओर से गलत रिपोर्ट देने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी नालों की सफाई ठीक तरह से कराई जाए।

बता दें कि शहर में छोटे-बड़े लगभग 29 नाले है। इनमें से करीब 25 नालों की सफाई का दावा नगर पालिका प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट भी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह की ओर से जिलाधिकारी को दी गई थी। सफाई की स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट डॉक्टर सुरेश कुमार को जांच सौंपी।

उन्होंने 8 नालों की जांच की, इसमें से केवल 2 नालों की स्थिति ही संतोषजनक पाई गई। पांच नालों के क्रास डैम की सफाई नहीं होने से पानी का प्रवाह बाधित पाया गया और शेष नालों को स्थिति नपा के दावे के विपरीत मिली। इसके बाद जिलाधिकारी ने ईओ को नोटिस जारी किया है और इसमें लिखा आपकी आख्या एवं नगर मजिस्ट्रेट द्वारा प्रेषित जांच आख्या में काफी भिन्नता पाई गई है। जलजमाव एवं वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नाला सफाई जैसे महत्त्वपूर्ण कार्यों में गलत रिपोर्ट देने के बाबत आप अपना स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें अन्यथा आपके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए संस्तुति कर दी जाएगी।

इससे नगर पालिका में हड़कंप है। उधर एक सप्ताह से अधिक का समय बीतने के बाद भी ईओ ने डीएम को स्पष्टीकरण नहीं दिया है। ईओ सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि शहर में छोटे-बड़े करीब 29 नाले है। इनमें करीब 25 की सफाई करा ली गई है। शेष की भी सफाई शीघ्र करा दी जाएगी। जिन नालों में जल निकासी की समस्या है, वहां क्रास डैम की सफाई नहीं हुई है। नालों की सफाई को लेकर जिलाधिकारी के नोटिस का शीघ्र जवाब दे दिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago