Categories: बलिया

बलिया- आज 35 उम्मीदवारों का नामांकन: उमाशंकर, नारद और जयप्रकाश ने भरा पर्चा

बलिया। उत्तरप्रदेश में 7 चरणों में होने वाले चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है। बलिया में छठवें चरण में चुनाव के लिए नामांकन प्रकिया चल रही है। आज दिग्गजों के साथ ही 35 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जुलूस और रैली पर रोक के बावजूद भारी संख्या में समर्थक उम्मीदवारों के साथ पहुंचे। टीडी कॉलेज चौहारा से लेकर चिंतू पांडेय चौक तक जाम की स्थिति तक बन गई थी। जहां पुलिस को जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान ड्रोन कैमरे से पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाई हुई थी।

35 उम्मीदवारों का नामांकन-रसड़ा से बसपा उम्मीदवार विधायक उमाशंकर सिंह, बलिया नगर सीट से सपा के पूर्व मंत्री नारद राय, बैरिया से सपा के जयप्रकाश अंचल, बसपा से सुभाष यादव ने नामांकन किया। इसके अलावा कई निर्दलियों ने भी नामांकन दाखिल किया। सिकंदरपुर से निर्दलीय शारदानंद, जन अधिकार पार्टी के अशोक और रसड़ा से बसपा के उमाशंकर सिंह, कांग्रेस से ओमलता राज, निर्दलीय राजाराम, बिल्थरारोड से निर्दलीय सीमोन प्रकाश, भाजपा के छट्ठू राम, बीएसपी के प्रवीण प्रकाश ने पर्चा दाखिल किया। फेफना से बसपा के कमल देव और बांसडीह से 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

मंदिर में पूजा के बाद नारद ने भरा पर्चा- नामांकन से पहले पूर्व मंत्री नारद राय ने मुबारकपुर के काली मंदिर पर मत्था टेका और शहर के मंदिरों में भी दर्शन किए। साथ ही नामांकन से पहले वह पार्टी कार्यालय भी पहुंचे। बता दें बलिया नगर सीट से वह 2002 में जीते थे। 2012 में भी वह सपा के टिकट पर चुनाव लड़े और विजयी रहे। सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था। 2017 के चुनाव में पार्टी से अनबन होने के बाद वह बसपा में शामिल हो गए और बसपा से ही नगर के सीट पर चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। और अब सपा से लड़ रहे हैं।

बलिया में बसपा के इकलौते विधायक- रसड़ा विधानसभा से उमाशंकर सिंह तीसरी बार बसपा के प्रत्याशी बने हैं। नामांकन के दिन उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र के मंदिरों में पूजा-अर्चना की। उसके बाद बलिया के लिए निकले। बता दें 2012 में सपा और 2017 में भाजपा की लहर में भी वह जीते थे। कोई भी हवा उनकी जीत प्रभावित नहीं कर सकी। इस सरकार में बसपा ने उमाशंकर सिंह को विधानमंडल दल का नेता भी नियुक्त किया था।

बसपा से चुनावी जंग में सुभाष यादव- बैरिया विधानसभा से बसपा प्रत्याशी के रूप में सुभाष यादव ने अपना नामांकन किया। वह 2007 में बैरिया से बसपा से ही चुनाव लड़कर विधायक बने थे। इस बार वह सपा से टिकट के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। ऐसे में बसपा ने पूर्व में घोषित प्रत्याशी अंगद मिश्रा का टिकट परिवर्तन कर सुभाष यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

तीसरी बार चुनावी मैदान में जयप्रकाश- बैरिया विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल अपने गांव बेल्थरारोड के पशुहारी गांव से मंदिरों में मत्था टेक नामांकन करने निकले। वह 2012 में भी सपा से बैरिया विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और विजयी हुए। पार्टी ने 2017 में भी उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह भाजपा के सुरेंद्र सिंह से चुनाव हार गए। तीसरी बार वह इसी विधान सभा से वह सपा के प्रत्याशी बने हैं।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago