Categories: बलिया

बलिया- पुलिस पर हमला करने वाले 18 लोगों पर नामजद मामला दर्ज, 5 गिरफ्तार

बलिया। इशरतगंज मोहल्ले में पुलिस पर हमला करने वाले 18 लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है। इनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान के साथ ही पुलिस के साथ मारपीट, बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। रविवार को दीपक केसरी और मनोज प्रसाद के बीच मारपीट हुई। जिसकी सूचना पर बिचलाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मनोज प्रसाद के पक्ष के लोगों ने पुलिस पर घर पर कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। 2 सिपाहियों के साथ मारपीट की। स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करने की कोशिश तभी आरोपित पक्ष उग्र हो गया। पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडे लेकर दौड़ा दिया। तो घबराए पुलिसकर्मी भागने लगे। और फिर पुलिसकर्मियों से नोकझोंक और जान बचाकर भागते बिचला घाट चौकी इंचार्ज अमरजीत यादव का वीडियो वायरल हो गया।

वहीं जब पुलिस फोर्स पहुंची तो एक बार फिर आक्रोशित महिलाओं और अन्य ने जमकर हंगामा मचाया। काफी बवाल के बाद मामले में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर स्थिति को नियंत्रित किया गया। अब पुलिस ने एक पक्ष के दीपक केसरी की शिकायत पर 18 लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के रविकांत की तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ नामजद और पांच अन्य के खिलाफ अज्ञात मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

इसके अलावा दारोगा अमरजीत यादव की शिकायत पर 9 महिलाओं और 9 पुरुषों को नामजद करते हुए संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। और फिर जेल भेज दिया। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस वालों के साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून हाथ में लेने वालों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago