बलिया के ग्रामीण क्षेत्रों में शाम ढले नहीं होगा अंधेरा, अब होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति!

बलिया में अब ग्रामीण क्षेत्रों को लोगों को बिजली समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाए। इस आदेश के बाद ग्रामीणों में शाम के समय बिजली कटौती से होने वाली समस्याओं से निजात मिल सकेगी। आपको बता दे कि ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दो दिनों पहले प्रदेश मुख्यालय पर बिजली विभाग की एक अहम बैठक की थी।इसी दौरान उन्होंने बिजली विभाग के आला अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही विभागीय कार्यों व जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। दूसरी ओर अधिकारियों को जनता की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने का भी निर्देश दिया। साथ ही निर्देश दिए कि सिंचाई के लिए भी किसानों को बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं नहीं होनी चाहिए। ऊर्जा मंत्री के आदेश के बाद किसानों की समस्या हल होती नज़र आ रही है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जहां ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतें आ रही हैं, वहां प्राथमिकता पर उसे बदलकर आपूर्ति बहाल की जाए।

यूपीपीसीएल चेयरमैन यह सुनिश्चित करें कि सभी उपभोक्ताओं को सही बिल समय पर मिले। इसमें लापरवाही करने वाले डिस्कॉम की जवाबदेही भी तय की जाए। साथ ही ऊर्जा मंत्री ने ट्वीट करके बताया भी ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय निर्बाध बिजली की आपूर्ति करने का कार्य किया जाए। इसको लेकर जिले में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. की ओर से जिले के अधिकारियों से सभी सब स्टेशनों की क्षमता, ट्रांसफार्मरों की स्थिति आदि का ब्योरा मांगा गया है।विद्युत विभाग के अधिकारी पूरा ब्योरा विभाग के मुख्यालय को भेजने की तैयारी में हैं। बलिया विद्युत अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने बताया कि शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। इसको लेकर उपकेंद्रों की स्थिति, क्षमता आदि का ब्योरा तैयार कर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को भेजा जाएगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago