बलिया के इस सरकारी हॉस्पिटल में एक साल से नहीं है दवा, बजट के अभाव में जर्जर हुई बिल्डिंग

दवा के मामले में जिले के एलोपैथ अस्पतालों की दशा भले ही खराब है। फिर भी दवाएं कुछ हद तक मिल जा रही है। लेकिन जिले के आयुर्वेद अस्पतालों की दशा खासी खराब है। करीब एक साल से यहां दवाएं ही नहीं भेजी गईं। वहीं, जिला मुख्यालय स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल का भवन भी बजट के अभाव में जर्जर हो गया है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पहले रोजाना सौ से 150 मरीज आते थे। लेकिन दवा के अभाव के चलते अब इनकी संख्या घटकर 15 से 20 मरीज पर आ गई है।

जिला मुख्यालय पर बने आयुर्वेदिक अस्पताल को मॉडल रुप में बनाया गया था। यहां 20 बेड भी लगे हैं। जिले में 14 आयुर्वेद और दो यूनानी चिकित्सकों की तैनाती हैं। इनमें से एक जिला मुख्यालय और बाकी तहसीलों के अस्पतालों में तैनात हैं। जबकि दूररस्थ गावों में डॉक्टरों की कमी है। सभी जगह  दवाओं का टोटा है। दवा नहीं रहने से मरीजों को बाहर की दवाएं खरीदनी पड़ रही है। जिले में 64 आयुर्वेदिक तथा चार यूनानी पद्घति के अस्पताल संचालित हो रहे है। दवा की कमी के चलते ग्रामीण इलाकों के आयुर्वेदिक अस्पतालों में मरीज अब न के बराबर हैं। पिछली सरकारों में कुछ दवाएं और चूर्ण भेजकर काम चलाया जाता रहा है। सूबे में नई सरकार बनने के बाद करीब साल पूरे होने को हैं लेकिन दवा का अभाव बना है।

विभागीय सूत्रों की माने तो नवंबर-दिसंबर 2016 बजट में 11 लाख मिले थे। जिनसे दवाएं आई थीं। इसके बाद दवाओं का हो गया। भवन के मरम्मत और पेंटिंग के नाम पर भी कोई बजट करीब आठ साल से नहीं मिल रहा है। उपचार कराने आए आफिसर्स कालोनी निवासी अजीत कुमार, रवि पांडेय ने बताया कि आयुर्वेदिक दवाएं करीब एक साल से नहीं आ रही है। गरीब मरीज बाहर से दवा खरीद रहे।

साभार- अमर उजाला
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago