राजभर के बगावती तेवर बरकरार , भाजपा से गठबंधन पर विचार के लिए बुलाई पार्टी बैठक

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को टीवी चैनल न्यूज18 से बातचीत में कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद पहली बार राज्यसभा चुनाव के दौरान हमे मंच पर जगह दी गई. उन्होंने कहा, कि इससे पहले कभी भी किसी भी बैठक में उन्हें और मेरी पार्टी के किसी भी विधायक को महत्व नहीं दिया जाता था. राजभर ने बताया कि 27 मार्च को पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है.

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने नवनिवार्चित राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल से मुलाकात करके उन्हें बधाई दी. वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के दो विधायक कैलाश नाथ सोनकर और त्रिवेणी राम को क्रॉस वोटिंग के मामले में पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है.

बता दें कि ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के चार विधायक हैं और पार्टी बीजेपी के साथ यूपी की सरकार में शामिल है. ओपी राजभर को मंत्री भी बनाया गया है. बावजूद इसके वो खुलेआम बीजेपी सरकार पर ज्यादा सीटें मिलने के नशे में गठबंधन धर्म न निभाने के आरोप लगाते रहे हैं. साथ ही सहयोगी दल के रूप में अपनी पार्टी की अनदेखी के आरोप भी लगाते रहे हैं. राज्यसभा चुनाव से पहले उन्होंने साफ लफ्जों में कह दिया था कि वो बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर ही इस मसले पर कोई बात करेंगे. उन्होंने योगी आदित्यनाथ और यूपी के दूसरे नेताओं से इस संबंध में कोई भी बात करने से इनकार कर दिया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago