बलिया- जिला अस्पताल में बुखार तक की दवा नहीं है उपलब्ध

बलिया- जिला अस्पताल में बुखार तक की दवा नहीं उपलब्ध  है। दैनिक अखबार अमर उजाला की खबर के मुताबिक दवा के खत्म हुए एक सप्ताह से अधिक का समय हो गया है लेकिन अभी तक उसे उपलब्ध नहीं कराया गया है। साथ ही करीब चार अन्य प्रकार की की दवाओं का अभाव है। मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। जिला अस्पताल के दवा स्टोर में बुखार की दवा पैरासिटामाल खत्म हो गई है। दवा का वितरण 14 फरवरी को किया गया था। उसके बाद से किसी को भी बुखार की दवा नहीं दी गई। जिससे मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। जबकि मौसम में हो रहे बदलाव के चलते बुखार के मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है। जिला अस्पताल में बुखार के करीब आठ हजार गोलियां वितरित की जाती है। ऐसे में दवा नहीं मिलने से मरीजों के ऊपर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यही नहीं पैरासिटामाल दवा के साथ ही कैल्शियम, आयरन और बी-कांप्लेक्स दवा भी उपलब्ध नहीं है। जबकि इन दवाओं का प्रयोग अन्य दवाओं के साथ अनिवार्य बताया जाता है।

फेफना थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से उपचार कराने आई हुलासो देवी ने बताया कि जिला अस्पताल की पर्ची पर सभी दवाएं उपलब्ध नहीं है। कहा जा रहा है कि बुखार की दवा बाहर से खरीदनी पड़ेगी। दुबहड़ थाना क्षेत्र के भृगु ने बताया कि कुछ दवाएं अस्पताल से मिली है तथा कुछ दवाओं को बाहर से लेने के लिए कहा गया है।
बिशुनीपुर से उपचार कराने आए सलीम खां ने बताया कि मैं अपने बच्चे को लेकर जिला अस्पताल गया था। डॉक्टर ने जांच के बाद दवा की पर्ची थमा दी। दवा वितरण कक्ष में पर्ची दिखाने पर कहा गया कि यह दवा उपलब्ध नहीं है। इसे बाहर से ही लेना पड़ेगा। माल्देपुर निवासी दिनेश ने बताया कि मैं अपनी पत्नी को डॉक्टर से दिखाने जिला अस्पताल गया था। डॉक्टर द्वारा लिखी दवाओं में से केवल एक ही दवा अस्पताल से मिली। शेष दवाओं को बाजार से खरीदा गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago