बलिया में पिछले कई दिनों से गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब है। तेज गर्मी से इतनी भयावह स्थिति बन चुकी है कि लगातार लोग दम तोड़ रहे हैं। पिछले 1 सप्ताह से गर्मी से मौत का सिलसिला जारी है। गर्मी से लोगों की खराब हालत के लिए जिले का बिजली विभाग भी जिम्मेदार है। बेहाल करने वाली इस गर्मी में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। कई गांवों में कई दिनों से बिजली नहीं है। ऐसे में लोग गर्मी झेलने को मजबूर हैं और उनकी हालत खराब हो रही है।
गांवों में बिजली कटौती का खुलासा तब हुआ जब बांसडीह में लखनऊ से आया विशेषज्ञों का दल दौरा करने पहुंचा। टीम पर्वतपुर गांव पहुंची, जहां उन्होंने जांच की। इस दौरान सब कुछ सामान्य नजर आया, लेकिन बिजली कटौती से गांववाले परेशान नजर आए।
गांववालों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में पिछले 20 दिनों से बिजली नहीं आयी थी। इसके चलते लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है। लोग लाचार हैं और ऐसी हालात में किसी अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों की तबियत और बिगड़ जा रही है। विशेषज्ञों का कहना था कि अधिक गर्मी से सांस व हार्ट के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है।
जिला अस्पताल के आसपास लोगों की माने तो शाम के समय अस्पताल में स्थिति भयावह हो जाती है। अधिकांश मौते इसी समय हो रही हैं। विशेषज्ञ दल का तर्क है कि आम तौर पर लोग दोपहर के बाद घर से निकलते हैं। तबियत बिगड़ने पर अस्पताल आने में शाम हो जाती है। इसलिए संभव है कि शाम को अधिक मरीज भर्ती हो रहे हों।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…