बलिया में एक मंच पर होंगे नितिन और जितिन, विकासकार्यों की देंगे सौगात!

बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे शिलान्यास समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और उनकी पूरी टीम के साथ साथ बीजेपी कार्यकर्ता भी जोर-शोर से तैयारी में लगे हैं। शिलान्यास समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और योगी सरकार के PWD मंत्री जितिन प्रसाद 27 फरवरी को आएंगे।

6477 करोड़ की लागत से बलिया मांझी घाट से गाजीपुर तक बनने वाली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी जाएगी। इसके अलावा गाजीपुर बलिया मांझी घाट 17 कीसी बक्सर लिंक सहित 4 लेन ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का निर्माण कार्य जिसकी कुल लंबाई 134 किलोमीटर हैं। इसकी लागत 5310 करोड़ है।

एनएच-219 उत्तर प्रदेश बार्डर से चंदौली तक टू लेन पैव्ड सोल्डर का निर्माण कार्य, कुल लंबाई 10.05 किमी है। लागत 130 करोड़ है। गाजीपुर बलिया मार्ग के बलिया जनपद के अंतर्गत अटवा माल्देपुर से कदम चौराहा मार्ग खंड का चार लेन चौड़ीकरण एनएच-31, कुल लंबाई पांच किमी, लागत 50 करोड़ है। एनएच 124 डी का लेन पैव्ड सोल्डर क निर्माण कार्य कुल लंबाई 54.05 किमी हैं, जिसकी लागत 840 करोड़ परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।

इसके अलावा कुल 4 परियोजनाओं का लोकार्पण भी होगा। जिसमें गाजीपुर, बलिया मांझी घाट मार्ग खंड का सुंदरीकरण, एनएच-31 कुल लंबाई 130 किमी, लागत 84 करोड़ है। सिकंदरपुर से बलिय मार्ग का सुंदरीकरण कार्य एनएच 727, कुल लंबाई 35 किमी, लागत 44 करोड़ है। गाजीपुर बलिया मांझी घाट रा.रा.स. 31 का सुंदरीकरण कार्य कुल लंबाई 130.270 किमी, लागत 83.15 करोड़ होगा। 

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago