बलियाः UP-बिहार के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी, लिंक रोड से जुड़ेगे पूर्वांचल व ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

बलिया। बिहार और यूपी के बीच सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे अलग-अलग लिंक रोड से जुड़ेगा।
बिहार को यूपी से जोड़ने के लिए बक्सर से भरौली होते हुए हैदरिया स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए 17 किलोमीटर फोरलेन लिंक रोड बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है। इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब फोरलेन लिंक रोड एनएच-31 से करीब 800 मीटर की दूरी पर एनएच-31 के समानांतर बनेगी। फोरलेन लिंक रोड कई जगहों से होकर गुजरेगा।

जिसमें भरौली खास, भरौली गंगबरार, कुमकुमपट्टी, उजियार, चिंतामनपट्टी, कुर्मीडीह, रामगढ़, कटफारी आदि जगह से गुजरता हुए हैदरिया तक जुड़ेगा। इन आठ गांवों में जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा।

इसके अलावा भरौली से उंचाडीह तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए लिंक फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। यह लिंक रोड भरौली से शुरू होगा और उंचाडीह में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे जुड़ेगा। कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर नया पुल बन रहा है जो कुछ ही महीनों में चालू होने वाला है। अधिकारियों के अनुसार नया पुल चालू होने के बाद इस पुल को भी मरम्मत कर चालू किया जाएगा। बिहार से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तक लिंक रोड का निर्माण एनएचएआई बक्सर की ओर से किया जाएगा और जमीनों का अधिग्रहण इनके द्वारा ही किया जाएगा।
आजमगढ़ एचएचएआई पीडी एसपी पाठक का कहना है कि बक्सर स्थित फोरलेन गंगा पार कर भरौली तक आएगी। इस फोरलेन को उंचाडीह के पास ग्रीनफील्ड से जोड़ा जाएगा। बक्सर से हैदरिया तक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का फोरलेन लिंक रोड बनेगा, जो एनएचएआई बिहार द्वारा बनाया जाएगा।
Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago