NHAI ने बलिया DM को लिखा पत्र, भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त हुआ NH-31, रोक की मांग

बलिया: NH-31 बैरिया मांझी मार्ग पर मरम्मत के बाद भी गड्ढे होने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने DM को पत्र लिखा है और गड्ढे होने का कारण भारी वाहनों के आवागमन को बताया है। साथ ही इन वाहनों पर रोक लगाने की मांग भी की है। बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  ने 117 करोड़ के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर 3 पैकेज में 3 कार्यदायी संस्थाओं को आवंटित करने का काम पूरा कर लिया था।

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले NH-31 के पुननिर्माण के लिए शिलान्यास हुआ। 3 अलग-अलग एजेंसियों ने काम शुरू किया। और मरम्मत का काम पूरा किया। लेकिन मरम्मत को एक साल भी नहीं हुए की NH-31 बैरिया-मांझी मार्ग स्थित शिवन टोला चट्टी से ठेकहां गांव के मोड़ तक करीब एक किलोमीटर की दूरी में कहीं गिट्टी उखड़ी तो कहीं रोड पर गड्ढे बनना शुरू हो गए। इसके पीछे की वजह भारी वाहनों का आवागमन  है।

भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त हुआ NH-31– रोड की क्षतिग्रस्त का कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भारी वाहनों को बताया है। जिला अधिकारी को लिखे पत्र में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का कहना है कि बैरिया से माँझीघाट तक भारी और अतिभारित वाहनों का आवागमन होने के साथ ही ठहराव होता है और रात के वक्त ठहरे वाहनों से लगातार जल (बालू जल) का रिसाव होता रहता है जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा है। ऐसे में NHAI ने भारी वाहनों के आवागमन और ठहराव पर रोक लगाने की मांग की है।

NHAI  अधिकारी के मुताबिक 3 साल तक सड़क की निगरानी कार्यदायी कंपनियों को करनी है। इस बीच जहां भी सड़क खराब होगी, उसकी मरम्मत करनी होगी। सड़क की दोनों ओर की  पटरियों को भी ठीक करना है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago