Categories: बलिया

श्री हरिबंश बाबा इंटर कॉलेज पूर-बलिया के छात्रों ने निकाली ‘तिरंगा’ यात्रा

देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरी होने पर अमृत महोत्सव की धूम है। हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बलिया के श्री हरिबंश बाबा इंटर कॉलेज पूर-बलिया के छात्रों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली।

इस दौरान विद्यालय के प्रबंधन प्रहलाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से प्रेरित गगनभेदी नारों के माध्यम से देश के वीर शहीद सपूतों को नमन करते हुए आमजन से राष्ट्रीय एकता की भावना को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद तिवारी ने जगह-जगह आमजन को राष्ट्रध्वज भेंट कर अपने घरों पर फहराने का आह्वान किया। उक्त रैली व प्रभात फेरी में विद्यालय के बच्चों सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago