सुरहा ताल के ईको सेंसेटिव जोन में बनें कूड़ा निस्तारण केंद्र को NGT ने भेजा नोटिस

बलिया में अधिकारियों और विभाग के बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले में एक के बाद एक विकास की योजनाएं विवादों में फंसती जा रही है। पहले सुरहा ताल के ईको सेंसेटिव जोन में बन रही जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी के निर्माण पर एनजीटी ने रोक लगाई थी लेकिन अब ताल क्षेत्र में नगर पालिका बलिया की ओर से कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने की शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल से इस पर रिपोर्ट तलब की है। जिसके बाद तीन करोड़ की ज्यादा की लागत से तैयार हुए कूड़ा निस्तारण केंद्र पर भी खतरा मंडराने लगा है।

सुरहाताल के इको सेंसेटिव जोन (एक किमी) के दायरे में निर्माण को लेकर सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने मार्च में जननायक चंद्रशेखर विवि के निर्माण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी थी। इसके साथ ही जिलाधिकारी और काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर को निर्देशित किया था कि ईको सेंसेटिव जोन का चिह्नांकन कर इसके दायरे में किए गए अवैध निर्माण को हटाया जाएगा। एक माह के भीतर इसकी रिपोर्ट तलब की थी। एनजीटी के निर्देश पर जिला प्रशासन और काशी वन्य जीव प्रभाग की टीम की ओर से ईको सेंसेटिव जोन का चिह्नांकन किया था। अभी ये मामला चल ही रहा है। इस बीच जनपद के सरनी निवासी एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता धमेंद्र सिंह ने वन विभाग से नगर पालिका बलिया के कूड़ा निरस्तारण केंद्र के बारे में सूचना मांगी।

वन विभाग की ओर से दी गई सूचना के अनुसार कूड़ा घर सुरहा ताल क्षेत्र में है। इसी को लेकर धमेंद्र सिंह ने एनजीटी में याचिका दाखिल की। इस पर सुनवाई करते हुए 30 मई को न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल ने मानीटरिंग कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही ईओ नगर पालिका को नोटिस जारी कर दो माह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago