Categories: बलिया

जननायक चंद्रशेखर विवि के भवन निर्माण पर NGT ने भेजा नोटिस, कुलपति से मांगा जबाव

बलियाः  बसंतपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की इमारत पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने रिपोर्ट मांगी है। एक शिकायत पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बता दें कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण पहलेचरण में 92.39 करोड़ रुपए की धनराशि से किया जा रहा है। इसके लिए 35 करोड़ रुपए जारी हो गए हैं। अभी प्रशासनिक भवन, एकेडमिक भवन और लाइब्रेरी का निर्माण चल रहा है।

इसी निर्माण कार्य को जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सरनी निवासी धर्मेंद्र सिंह ने एनजीटी की गाइडलाइन के विपरीत बताया है। उन्होंने शिकायत कर कहा कि सुरहाताल पक्षी विहार घोषित है। इसके चारों तरफ का एक किलोमीटर का क्षेत्र सरंक्षित है। इसके विपरित जेएनसीयू का निर्माणाधीन भवन पक्षी विहार की परिधि में आ रहा है। उन्होंने इसे पक्षियों के लिए खतरनाक बताया।इस शिकायत पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और न्यायिक सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने कुलपति को नोटिस जारी कर दो माह के भीतर जवाब मांगा है। सत्यापन के लिए गठित समिति में अपर मुख्य सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख मुख्य कंजर्वेटर वन (वाइल्ड लाइफ), उप्र राज्य वेटलैंड अथॉरिटी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिलाधिकारी बलिया शामिल हैं। कमेटी को भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। प्रकरण की अगली सुनवाई चार जनवरी 2023 रखी गई है। जननायक चंद्रशखेर विश्वविद्यालय के कुल सचिव एसएल पाल ने इस बारे में ज्यादा जानकारी न होने की बात कही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago