Categories: बलिया

Ballia News – पुलिस लाइन में 20 को होगी नीलामी!

बलिया पुलिस लाइन में 100 अदद वृक्षों की नीलामी 20 जून को होगी। सुबह 11 बजे से नीलामी प्रकिया शुरु होगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय पर पहुंचकर नीलामी में शामिल हो सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने जानकारी दी कि प्रत्येक बोली बोलने वाले व्यक्ति को निर्धारित धरोहर की धनराशि दस हजार सर्वप्रथम जमा करने के बाद ही नीलामी में भाग ले सकेगा। जिस व्यक्ति की सबसे अधिक बोली होगी, उसे नीलामी की सम्पूर्ण धनराशि तत्काल जमा करनी होगी।

शेष बोली में भाग लेने वाले व्यक्तियों की धरोहर धनराशि तत्काल वापस कर दी जायेगी। नीलामी लेने वाले व्यक्ति को नियमानुसार जीएसटी व सेल टैक्स जमा करना होगा। एसपी ने बताया कि नीलामी लेने वाले व्यक्ति/फर्म को वृक्षों का पातन अनुज्ञा शुल्क एवं अभिवहन शुल्क वन विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा।

क्रेता के द्वारा नीलामी की गई सामग्री को नियम समय के अंदर नीलामी की धनराशि जमा कर सामान अपने खर्चे पर ले जाना होगा, ऐसा नहीं करने पर धरोहर की धनराशि जप्त कर ली जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago