Categories: बलिया

बलियाः किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलिया में एक 19 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक के द्वारा किशोरी को ब्लैकमेल कर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक घटना नगरा थाना क्षेत्र की है। जहां रहने वाली 19 वर्षीय किशोरी के साथ उसी के गांव के रहने वाले युवक राजा गुप्ता ने कुकर्म किया। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई।

नगरा थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि राजा गुप्ता से किशोरी की फोन पर बातचीत होती थी। राजा ने ब्लैकमेल कर उसके साथ गत 19 मई को कथित बलात्कार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

धमकी से डर कर किशोरी खामोश रही लेकिन बाद में अपने अभिभावकों को आपबीती बताई। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने राजा गुप्ता को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 months ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 months ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

5 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

5 months ago