बलिया के भाजपा ने’ता पर अधिकारी को धम’काने का आ’रोप !

बलिया में अभी डीएम और एआरएम का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इस बीच अब बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने एक भाजपा नेता पर धमकी देने का आरोप लगाया है. अधीक्षण अभियंता ने विनोद तिवारी नाम के भाजपा नेता पर ऑफिस में घुसकर जा’न से मा’रने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस मामले में एई राम किशोर ने बलिया कोतवाली में तहरीर दी है.

वहीँ विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि अगर विनोद तिवारी के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया तो वह आन्दोलन और हड़ताल पर उतर आएंगे. राम किशोर ने अपनी शिकायत में कहा है कि तबियत ख़राब होने की वजह से वह 30 सितंबर को ऑफिस में नहीं आये थे. इस दौरान विनोद तिवारी अपने कुछ साथियों के साथ ऑफिस पहुंचे और बाकी के कर्मचारी से मेरे बारे में पूछा.


बाद में जब ऑफिस के लोगों ने बताया कि मैं बीमार हूँ तो विनोद तिवारी ने मेरे लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और धमकी देते हुए कहा कि उनसे बता दीजिये कि अपनी सुरक्षा बढ़ा लें. वह यहाँ नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि बैरिया विधायक तो सिर्फ गाली ही देते हैं लेकिन मैं मा’रता भी हूँ और मा’रूंगा भी. इस दौरान कई कर्मचारी वहां मौजूद थे.


वहीँ दूसरी तरफ भाजपा नेता विनोद तिवारी ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्हें एक साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है. उनका कहना है कि 30 सितंबर वह बलिया में मौजूद ही नहीं थे बल्कि इस दिन वह अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए वाराणसी गए हुए थे.

उन्होंने कहा है कि डीएम और एआरएम के बीच हुए विवा’द को हल्का करने के लिए उनके खि’लाफ ऐसी साजिश रची जा रही है. बहरहाल, अब जांच के बाद ही इस मामले की सच्चाई सामने आएगी. आपको बता दें कि इससे पहले बैरिया से भाजपा विधायक ने भी एक सरकारी कर्मचारी को फोन पर गा’ली दी थी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago