यूपी के बलिया में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने नगर पालिका के साफ-सफाई के दावे की पोल खोलकर रख दी है. दरअसल, नालियों की साफ-सफाई नहीं होने और उचित जल निकासी के अभाव में सदर कोतवाली के पॉश इलाके मे स्थित मिश्रा कॉलोनी विगत एक महीने से बारिश के पानी में पूरी तरह से डूब चुका है.
आलम यह है कि कॉलोनी में रहने वाले लोगों के घरों में बारिश और नाली का गंदा पानी घुस गया है, जिसके चलते कॉलोनी में रहने वाले दर्जनों मासूम बच्चे इस समय गंभीर संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. वहीं, संक्रमण के चलते इसी कॉलोनी के रहने वाले एक वृद्ध की मौत भी हो चुकी है.
इसी कॉलोनी मे स्थित एक अंग्रेजी स्कूल में पढ़ने वाले हजारों बच्चे और बच्चियां इसी गंदे पानी से होकर अपने स्कूल में आते-जाते हैं, जिसके चलते सैकड़ों बच्चों को त्वचा संबंधी गंभीर बीमारी हो चुकी है.
इतनी समस्या के बावजूद भी ना तो जिला प्रशासन ना ही नगर पालिका इस गंदे पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था कर रहा है. बहरहाल, स्थानीय लोग औप स्कूली बच्चे इस गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…