बलिया के पॉश इलाके में घुसा बारिश का पानी, नगर पालिका उदासीन

यूपी के बलिया में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने नगर पालिका के साफ-सफाई के दावे की पोल खोलकर रख दी है. दरअसल, नालियों की साफ-सफाई नहीं होने और उचित जल निकासी के अभाव में सदर कोतवाली के पॉश इलाके मे स्थित मिश्रा कॉलोनी विगत एक महीने से बारिश के पानी में पूरी तरह से डूब चुका है.

आलम यह है कि कॉलोनी में रहने वाले लोगों के घरों में बारिश और नाली का गंदा पानी घुस गया है, जिसके चलते कॉलोनी में रहने वाले दर्जनों मासूम बच्चे इस समय गंभीर संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. वहीं, संक्रमण के चलते इसी कॉलोनी के रहने वाले एक वृद्ध की मौत भी हो चुकी है.

इसी कॉलोनी मे स्थित एक अंग्रेजी स्कूल में पढ़ने वाले हजारों बच्चे और बच्चियां इसी गंदे पानी से होकर अपने स्कूल में आते-जाते हैं, जिसके चलते सैकड़ों बच्चों को त्वचा संबंधी गंभीर बीमारी हो चुकी है.

इतनी समस्या के बावजूद भी ना तो जिला प्रशासन ना ही नगर पालिका इस गंदे पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था कर रहा है. बहरहाल, स्थानीय लोग औप स्कूली बच्चे इस गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago