जिला पंचायत सदस्य समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

मनियर (बलिया) मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वार्ड नंबर 16 के जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश यादव उर्फ जेपी यादव सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। ये मामला  थाना क्षेत्र के धर्मपुरा निवासिनी विधवा मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय ईश्वर दयाल तिवारी की तहरीर पर मनियर पुलिस ने दर्ज किया है ।

पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके खेत के बीचो-बीच 30 जुलाई को विद्युत का पोल गाड़ा जा रहा था। जिसका मेरे द्वारा विरोध किया गया। जिस पर मेरे ही गांव के जयप्रकाश यादव व उनके भाई लल्लन यादव, बृजेश यादव व सत्येंद्र यादव ने मुझे और मेरे पुत्र इंद्रजीत कुमार तिवारी को सड़क पर धक्का देकर गिरा दिया। तत्पश्चात मारने-पीटने के बाद कहा कि अगर दोबारा खेत की तरफ आ गए तो जान से मार देंगे। जिसके बाद मेरे द्वारा जिला पंचायत सदस्य सहित चारों के विरूद्घ नामजद तहरीर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य सहित चार लोगों के विरुद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago