बैरिया- गांव में पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों का ग्रामीणों ने किया घेराव

बैरिया। क्षेत्र के श्रीनगर गांव के घरों में हाई करेंट उतरने की घटना के बाद गांव में पहुंचे बैरिया विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ विकास कुमार सोनी व जेई कमलेश कुमार का ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। सूचना पर तहसीलदार बैरिया दूधनाथ राम, एसएचओ रेवती, एसएचओ बैरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

हालांकि फोर्स के पहुंचने से पहले ही प्रधान राजेश यादव के समझाने बुझाने से मामला शांत हो गया था। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जर्जर तार बदलने, ढीले तारों को दुरुस्त करने, झुलसे लोगों को मुआवजा देने आदि की मांग को लेकर घेराव किया था। एसडीओ विकास कुमार सोनी ने जर्जर तारों को बदलने व तारों को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।

यह भी कहा कि झुलसे लोग मुआवजा के लिए आवेदन करेंगे तो जांचोपरांत सुरक्षा निदेशालय में मुआवजा के लिए संस्तुति की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago