बलिया में एक नवजात शिशु के शरीर पर खौलते हुए दूध का लेप लगाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि वीडियो पुराना है, लेकिन जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
आस्था पर भारी पड़ते अंधविश्वास का ये वीडियो नरही थाना क्षेत्र के सुरही गांव का बताया जा रहा है। बीते 27 जून को गांव में धार्मिक पूजा काशीनाथ पूजा का आयोजन था। इसमें बनारस से एक पुजारी आए थे। इसी दौरान पुजारी ने सैंकड़ों की भीड़ से एक नवजात शिशु को लेकर खौलते हुए दूध के झाग का लेप लगा दिया।
इस घटना का वीडियो वायरल हुआ। सदर क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्रा के मुताबिक वायरल वीडियो की थानाध्यक्ष से जांच कराई गई है। ये वीडियो सुरही गांव में काशीनाथ पूजा का बताया जा रहा है। इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…