Categories: बलिया

बलियाः CHC सीयर में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, केवल 2 डॉक्टरों के भरोसे चल रहा अस्पताल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में चिकित्सकीय सुविधाओं के हाल काफी ज्यादा खराब है। चिकित्सकों और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से मरीजों को समय पर सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। पूरा अस्पताल केवल अधीक्षक और एक महिला चिकित्सक के भरोसे चल रहा है।

बता दें कि सीयर स्वास्थ्य केंद्र मऊ, बलिया और देवरिया की सीमाओं पर स्थित है, ऐसे में यहां तीनों जिलों से मरीज आते हैं, लेकिन मरीजों को इलाज ही नहीं मिल पा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा तो दे दिया गया, लेकिन सीएचसी स्तरीय सुविधाएं नहीं हैं। अस्पताल पर तीन जिलों के सीमावर्ती मरीजों का इलाज के लिए जमावड़ा होता है।

बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, एनेथिसिया, दंत चिकित्सक, एमडी के अभाव के चलते मरीजों को प्राइवेट अस्पताल जाना पड़ता है। कुछ मरीज आर्थिक परेशानी के चलते झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराने को मजबूर हैं। कई मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ देते हैं। अस्पताल में डिजिटल एक्स रे की सुविधा भी नहीं है। किसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों से अस्पताल पर सेवाएं ली जाती हैं। चिकित्सकों की कमी से अस्पताल का भरपूर लाभ आम जनता को नहीं मिल पाता।

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उपलब्ध संसाधनों से चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago