बलिया- डॉक्टर पर लापरवाही का आरो’प, नवजात शिशु ने गवाई जान, परिजनों का हंगा’मा

बलिया डेस्क : बलिया शहर के जगदीशपुर स्थित एक बाल रोग विशेषज्ञ के निजी अस्पताल में एक नवजात की मौ त के बाद परिजनों ने जमकर हंगा मा किया। इस दौरान परिजनों का आरोप है कि नवजात की तबियत खराब होने पर परिजनों ने नवजात को बालरोग विशेषज्ञ को दोपहर में तकरीबन 1 बजे दिखाया। जिसके बाद जांच कर उसे डॉक्टर ने एडमिट कर लिया। चितवड़ागाव निवासी दीनबंधु प्रसाद वर्मा नवजात के दादा ने बताया कि पांच घण्टे तक डॉक्टर ने एक बार भी बच्चे को नहीं देखा।

इस दौरान हॉस्पिटल के स्टाफ से परिजन गुहार लगाते रहे पर स्टाफ ने बदसलूकी करते हुए परिजनों को डांटना शुरू कर दिया और देरशाम लगभग साढ़े 6 बजे हॉस्पिटल के तरफ से बताया गया कि बच्चे की मौत हो गयी है। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से लेकर डॉक्टर तक से घटना की जानकारी ली, वहीं डॉक्टर का कहना है कि बच्चे की तबियत ज्यादा खराब थी लिहाज़ा बच्चे की इलाज के दौरान मौ त हो गयी।

जब बंद हुई डॉक्टर की बोलती- जिन डॉक्टरों के भरोसे आम आदमी अपने बच्चों का इलाज ऐसे अस्पतालों में कराता है उसकी हकीकत इतनी भयानक है कि सच्चाई से पर्दा उठया जा सकता है तो इस मामले में भी जब डॉक्टर से सवाल पूछा गया कि पांच घण्टे अस्पताल में न रहने के दौरान बच्चे का इलाज एनआईसीयू में किस डॉक्टर की देखरेख में हो रहा था तो इस पर डॉक्टर साहब की बोलती बंद हो गयी।

दरअसल हकीकत यही है कि ऐसे योग्य डॉक्टर पैसा कमाने के नाम पर हॉस्पिटल तो खोल लेते है पर अनट्रेंड स्टाफ के जरिये अपना धंधा चमकाने में लगे है। इस घटना में भी ऐसा ही कुछ हुआ जिस दौरान बच्चे की स्थिति खराब हुई उस दौरान कोई जूनियर डॉक्टर मौजूद नही था नतीजा दो दिन के एक नवजात की मौत हास्पिटक की इस बड़ी लापरवाही से हो गयी। हंगामे की जानकारी होते ही सदर कोतवाल विपिन सिंह हमराहियो के साथ मौके पर पहुंच गये। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago