बलिया के युवाओं ने UPPSC में दिखाया दम, इस बार बने इतने एसडीएम और अधिकारी

बलिया डेस्क :  अगर हुनर और काबिलियत आपके पास है तो दुनिया की कोई ताकत आपको कामयाब होने से नहीं रोक सकती। यूपीपीएससी पीसीएस-2018 (UPPSC) का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें बलिया (Ballia) जिले के 2  सगे भाइयों ने जिले का नाम रोशन करते हुए नई बुलंदियों को छुआ है।  वहीँ एक बलिया की बेटी ने भी  नामुमकीन काम को मुमकीन कर दिखाया और बलिया का नाम रोशन किया है।

शशि सिंह (Shashi Singh)- “हौसला बना लिया ऊँची उड़ान का, फिर देखना फुजूल है क़द आसमान का”, यह पंक्ति शशि सिंह पर अक्षरश है, बलिया (Ballia) सहतवार के गावं कुसौरी कला की रहने वाली  शशि सिंह  की जिन्होंने पीसीएस की परीक्षा में कामयाबी हासिल की है ।  उनका चयन श्रम  प्रवर्तन अधिकारी के रूप में हुआ है। फ़िलहाल बेसिक शिक्षा विभाग आजमगढ़ में शिक्षक के रूप में तैनात है।

शुरुवाती  पढाई सहतवार के कुंवर कान्वेंट स्कूल से हुई है। बलिया गुलाब देवी महाविधालय से उन्होंने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढाई की है।  शशि सिंह रेंजर एण्ड रोवर्स भी रहीं हैं और राष्ट्रपति पदक द्वारा सम्मानित भी की जा चूकी है। शशि के पिता करमचन्द सिंह सहतवार के सब पोस्ट मास्टर पोस्ट से रिटायर्ड हैं । इनकी मां  सरस्वती  सिंह 2005 से 2010 तक गावं की पहली महिला BDC रह चुकी हैं।

बड़े भाई दिग्विजय सिंह पेशे से एडवोकेट हैं।  शशि सिंह ने  बलिया ख़बर से अपनी सफलता के पीछे की टैग लाइन के बारे में बात करते हुए कहा कि धैर्य के साथ निरंतर प्रयास ही सफ़लता का मूल मन्त्र है। वहीँ शशि सिंह की सफलता पर ग्रामवासीयो और क्षेत्रवासीयो में खुशी की लहर है तथा लोगों ने ने उनकी उज्वल कैरियर की कामना की है।

अभिनव कुमार यादव- (Abhinav Kumar Yadav)  बलिया (Ballia) के नगरा थाना के मेहराव गांव के रहने वाले अभिनव कुमार यादव जिन्होंने, पीसीएस-2018 में टॉप 100 में जगह बनाई है। 84वीं रैंक हासिल करने वाले अभिनव का चयन एसडीएम के पद पर हुआ है। अभिनव ने एमएलएनआईटी से बीटेक की पढ़ाई की है।  अपनी सफ़लता के बारे में बात करते हुए अभिनव ने बताया की धैर्य, निरंतरता और सटीक गाइडेंस से उन्होंने यह सफलता हासिल की।

अरविंद कुमार यादव (Arvind Kumar Yadav)–  बलिया के ही रहने वाले एवं अभिनव कुमार के छोटे भाई  अरविन्द का भी चयन पीसीएस-2018 में बाटमाप विभाग में नियंत्रक विधिक के पद पर हुआ है बता दें की फ़िलहाल अरविंद राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इनके पिता कोमल यादव झांसी में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। दोनों की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। इसके बाद पिता की नौकरी लगने के बाद परिवार के साथ दोनों प्रयागराज चले गए।

बता दें कि इस बार के UPPSC के एग्जाम में बलिया के युवाओं ने दम ख़म तो दिखाया है लेकिन पिछली बार की तुलना में इस साल जिले से चयनित होने वाले छात्रों की तादाद में कमी आई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago