बलिया- सीयर CHC में नए अधीक्षक ने संभाला कार्यभार, एक महीने बाद सुधरेंगे हालात !

बलिया। CHC सीयर में डा. राकेश कुमार सिंह ने अधीक्षक का कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मरीजों को अस्पताल में बेहतर इलाज उपलब्ध कराना ही प्राथमिकता है। साथ ही शासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराना है। बता दें कि  एक साथ 2 डाक्टरों के ट्रांसफर के बाद अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई थी। जिसे पटरी पर लाने के लिए सीएमओ जयन्त कुमार ने अधीक्षक की तैनाती की है।

मरीजों को इलाज दिलाना प्राथमिकता- अधीक्षक डा. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि अभी वह अस्पताल की व्यवस्था परख रहे हैं। अस्पताल में सरकार की ओर से दी गई सुविधाओं का लाभ मरीजों को मुहैया कराया जाएगा। साथ ही कहा कि एक्सरे और लैब का निरीक्षण किया है। वहां जांच की अच्छी व्यवस्था है। मेरी कोशिश रहेगी कि यह सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराई जाएं।

एक महीने बाद सुधरेंगे हालात– बता दें जुलाई के पहले सप्ताह में ही CHC सीयर के अधीक्षक डा. तनवीर आजम और चिकित्साधिकारी डा. साजिद हुसैन का तबादला हुआ था। कार्यकारी अधीक्षक डा. एलसी शर्मा और बीएएमएस डाक्टर के सहारे ही अस्पताल था। 3 जनपदों देवरिया, मऊ और बलिया की सरहद पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में रोज 400 मरीजों की ओपीडी होती है। चिकित्सकों के ट्रांसफर से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई थी।

वहीं CHC सीयर में लम्बे समय के बाद बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में डा. नरेश कुमार गौरव की नियुक्ति हुई है। इसके अलावा वरिष्ठ चिकित्सक और नवनियुक्त अधीक्षक डा. राकेश कुमार सिंह के साथ  डा. त्रिलोकीनाथ, डा. रफत कमाल और डा. संजय जायसवाल के अनुभव का लाभ भी क्षेत्रीय लोगों को मिलेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago