Categories: बलिया

बलिया – बिजली विभाग की लापरवाही!, टूटे तार से करंट लगने से 2 युवकों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

बलिया में बिजली विभाग की लापरवाही से 2 युवकों की मौत हो गई। जहां खेत में टहलते समय दो युवक 11,000 वॉट के टूटे तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर विरोध जताया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गाजीपुर जनपद निवासी अजय पांडेय (27) अपने छोटे बेटे के छठिहार समारोह में शामिल होने सहतवातर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव आए थे और शनिवार की सुबह आपने साले संदीप तिवारी (19) के साथ खेत में गये थे। तभी अजय और संदीप खेत में टूट कर गिरे 11,000 वॉट के तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सहतवार हल्दी मार्ग को जाम कर दिया जिसमें लगभग घंटे भर मार्ग बंद रहा। पुलिस ने दोनों शवों को अपने अधीन लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago