बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वाधान में 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए आज जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका संचालन नरेन्द्र पाल राणा अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के द्वारा किया गया।
ये प्रचार वाहन अलग-अलग जगह जाएगा और लोगों को बताया कि वह अपने सभी प्रकार के मामलों, जो जुर्माने से दण्डनीय हो, अथवा पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, बिजली के मामलें, टेलीफोन बिल के मामलें, टेक्स के मामले, चेक बाउंस के मामलें, सुलह योग्य फौजदारी मामलें, इत्यादि का पूर्ण और प्रभावी समाधान प्राप्त कर सकते है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये गये मामले की कोई अपील नही की जाती। आपके खर्चे भी कम आते है और समाधान का प्रभाव वैसा ही होता है जैसा न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय का प्रभाव होता है। अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाकर, सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त कर सकते है।
इस दौरान हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-3/नोडल अधिकारी (लोक अदालत), मनीषा विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट), महेश चन्द्र वर्मा अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-04, देवेन्द्र नाथ सिंह अपर जनपद न्यायाधीश (पाक्सोएक्ट) कोर्ट सं0-10, राहुल दुबे अपर जनपद न्यायाधीश, हरिश चन्द्र अपर जनपद न्यायाधीश, सुरेन्द्र प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश, शाम्भवी यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सर्वेश कुमार मिश्र सिविल जज (सी0डि0), तपस्या त्रिपाठी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम, कविता कुमारी सिविल जज (जू0डि0) पूर्वी, विराट मणि त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, चन्दन सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, बार के अध्यक्षगण, अधिवक्तागण, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह, समस्त कर्मचारीगण, समस्त पैरालीगल वालेन्टियर्स, वादकारीगण व अन्य लोग भी उपस्थित रहें।