Categories: बलिया

बलिया: रेप पीड़िता की तहरीर पर आठ दिनों बाद दर्ज हुआ मुकदमा, दबंगई की हद पार!

बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र से आठ दिनों पहले के एक रेप का मामला सामने आया था। गत 25 नवंबर को नगरा थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने पुलिस को अपने साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ तहरीर दी थी। लेकिन इस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने में नगरा थाना को आठ दिन लग गए। शुक्रवार यानी आज नगरा थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

किशोरी ने थाने में शिकायत की थी कि गांव का ही एक युवक हथियार के दम पर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। कुछ दिनों बाद गर्भवती हो जाने पर आरोपी ने जबरन उसका अबॉर्शन करा दिया। बलिया के पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने इसकी जांच रसड़ा सीओ शिवनारायण वैश्य को सौंप दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले की पुष्टि होने पर किशोरी की लिखित तहरीर के आधार पर आज पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि गांव का एक युवक लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो हथियार के बल पर मुझे धमकाकर बच्चा गिरवा दिया। इसी दौरान किशोरी के पिता की हार्ट अटैक से निधन हो गया। पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि आरोपी की वजह से उसके परिजन काफी डरे हुए हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago