Categories: बलिया

टैबलेट वितरण योजना के लिए चंद्रशेखर विश्वविद्यालय ने भेजे 50 हजार से अधिक नाम

उत्तर प्रदेश सरकार के टैबलेट या स्मार्ट फोन वितरण योजना के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों की सूची भेजी जा रही है। बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों के नाम की सूची बनाकर भेज दी गई है। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय ने पहले चरण में टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण योजना के लिए सरकार को 55567 विद्यार्थियों के नाम वाली सूची भेजी है।

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की ओर से भी विद्यार्थियों की सूची बनाकर भेजी गई है। महाविद्यालयों ने अपने यहां के स्नातक और स्नातकोत्तर द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की सूची सत्यापन के बाद भेज दी है। इसमें प्रथम वर्ष के नव प्रवेशी विद्यार्थियों में निराशा देखने को मिल रही है। क्योंकि प्रथम वर्ष की सूची शासन को नहीं भेजी गई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल और नर्सिंग समेत अलग-अलग शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विद्यार्थियों को टैबलेट/स्मार्ट फोन देने की योजना चलाई गई है। इसे लेकर सरकार की ओर से टेंडर भी दिया जा चुका है। माना जा रहा है कि इस महीने के अंतिम सप्ताह से टैबलेट/स्मार्ट फोन का वितरण शुरू हो जाएगा।

Akash Kumar

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago