बलिया
नगरा थाना क्षेत्र में चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के जहां चोर मस्त हैं तो पुलिस पस्त । वहीं पुलिस पिकेट के पास ही हुई चोरी ने पुलिस के कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया। बाजार के हनुमान चौक स्थित एक किराना एवं जनरल स्टोर का मंगलवार की रात ताला तोड कर चोरो ने हजारों रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकानदार ने देखा तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है।
अंदर देखा तो काउंटर से दस हजार रुपये गायब थे। घटना की सूचना दुकान मालिक ने पुलिस को दे दी है।
बताया जाता है कि बाजार के हनुमान चौक पर नगरा के प्रमुख किराना व्यवसायी कृपाशंकर बर्नवाल की किराने एवं जनरल स्टोर की दुकान है। दुकान के कुछ ही फासले पर ही रात दिन पुलिस की पिकेट लगती है।
मंगलवार की रात किराना व्यवसायी के परिजन प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। हौसला बुलंद चोरो ने रात मे किसी वक्त दुकान की कुंडी चटका दिया और अंदर प्रवेश कर काउंटर मे रखे 10 हजार रुपये चुरा लिए।सुबह दुकान खोलने आए व्यवसायी के परिजनों को चोरी की जानकारी हुई।व्यवसायी ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।बीच चौक स्थित दुकान मे हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों मे आक्रोश के साथ ही दहशत व्याप्त है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…