बलिया : अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद क्या है अनिल राय की रणनीति?

बलिया से समाजवादी पार्टी के नेता अनिल राय ने बुधवार को पार्टी सुप्रिमो अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव से हुई भेंट के बाद अनिल राय की दावेदारी को मजबूत बताया जा रहा है। अनिल राय बलिया के नगर विधानसभा क्षेत्र से सपा का टिकट हासिल करने की कवायद कर रहे हैं।

अनिल राय इसी साल जनवरी के महीने में बहुजन समाज पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। अनिल राय ने बीते दिन अखिलेश यादव से हुई मुलाकात पर बलिया खबर से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा है कि “मेहनत करते रहना है। क्षेत्र से खबर हम तक पहुंच रही है। चुनाव में इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।”

अखिलेश यादव से हुई मुलाकात के दौरान अनिल राय के साथ बलिया सपा के अध्यक्ष राजमंगल यादव भी मौजूद रहे। अनिल राय ने कहा कि “हम लोग अपनी तैयारी पूरे जोर-शोर से कर रहे हैं। जनसंपर्क तेज कर दिया गया है। हर बूथ पर घर-घर जा कर लोगों से मिल रहे हैं। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बातों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सकारात्मक संदेश मिल रहे हैं।” अनिल राय का कहना है कि “पार्टी अगर नए चेहरों के साथ जाएगी तो चुनाव में जनता का साथ मिलेगा और भाजपा के खिलाफ लड़ाई मजबूत होगी।”

कौन हैं अनिल राय: अनिल राय बहुजन समाज पार्टी के नेता थे। जनवरी, 2021 में अनिल राय हाथी से उतरकर साईकिल पर सवार हो गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में अनिल राय को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी। अनिल राय जब सपा में शामिल हुए तब वो बसपा के बलिया जिले के प्रभारी थे। अनिल राय ने अपनी सियासी पारी बतौर छात्र नेता शुरू की थी। 1994 में अनिल राय एससी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष बने थे।

उन्होंने 2007 में मुख्य धारा की राजनीति में पदार्पण किया। बसपा का नेता रहते हुए उन्होंने बलिया के नगर क्षेत्र में खूब सक्रियता दिखाई। अब अनिल राय सपा से टिकट मांग रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि क्या सपा आलाकमान अनिल राय पर भरोसा जताता है? या फिर सपा अपने पुराने नेताओं पर ही एक बार फिर दांव खेलती है?

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago