बलिया नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सस्पेंड, कई और पर लटकी तलवार!

बलिया में अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्यवाही के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक कई और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पर भी जल्द ही कारवाई हो सकती है। बताया जा रहा है कि ईओ दिनेश विश्वकर्मा के खिलाफ बहुत दिनों से भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रहीं थी। जिसके बाद राज्यपाल के आदेश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में दिनेश कुमार विश्वकर्मा को निदेशक, नगर निकाय निदेशालय उप्र लखनऊ के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

जानकारी के मुताबिक ईओ दिनेश विश्वकर्मा और सीएमओ बलिया के खिलाफ पिछली 27 मई को ही तत्कालीन जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने शासन से शिकायत करते हुए इन तीनों लोगो के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक तत्कालीन डीएम ने तीनों अधिकारियों पर पैसे लूटने के भी आरोप लगाए थे। ऐसे में ईओ के खिलाफ कार्यवाही होने के बाद माना जा रहा है कि सीएमओ के खिलाफ भी कार्यवाही हो सकती है।

दिनेश कुमार के द्वारा अधिशासी अधिकारी की स्वीकृति के बिना ही हाईड्रोगारबेज टिपर की खरीद में 6 लाख 48 हजार 274 का अधिक भुगतान किया गया था, इसके साथ ही पीपीई सेफ्टी किट, ठेले और ट्राईसाइकिल की खरीद के लिए भी वित्तीय परमिशन नहीं ली थी। वहीं वाहन स्टैंड की वूसली समय से जमा करने और पीएफएमएस से किए गए भुगतानों पर भी अनियमितता बरती गई। जिसके चलते ईओ को सस्पेंड कर दिया गया है।

ईओ की तरह ही सीएमओ बलिया ने भी जेम पोर्टल के माध्यम से लगभग 38 करोड़ की खरीददारी की थी, जिसमें वॉशिंग मशीन, एसी, डिफ्रिजर शामिल हैं। ये खरीदारी उस फर्म से की गई जिसके मालिक फ्रॉड में तत्कालीन सीएमओ की तहरीर पर जेल जा चुके है। कुल मिलाकर यह सारा खेल मार्च क्लोजिंग में किया गया है। वहीं सामानों की खरीदारी मार्केट दर से काफी अधिक पर की गई है। साढ़े तीन सौ कर्मियों की एलपीसी काटना और विभिन्न अस्पतालों में नियुक्ति एक ही दिन करना भी जांच के दायरे में है।

अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा के खिलाफ जिस आरोप में कार्यवाही हुई है, उसी आरोप में जलकल अवर अभियंता और पटल सहायक पर भी कार्यवाही की तलवार लटक गई है। अब देखना है कि इन लोगो के खिलाफ कबतक कार्यवाही होती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago