बलिया- मुंबई की क्राइम ब्रांच ने अब आभूषण व्यवसायी को उठाया, कई और निशाने पर

बलिया। पिछले हफ्ते मुंबई में महिला की हुई ह’त्या के बाद बलिया से इसके तार जुड़ने पर क्राइम ब्रांच टीम की छापेमारी जिले में लागातार जारी है। तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद अब क्राइम ब्रांच टीम ने लूट के जेवरात खरीदने वाले दुकानदारों की तलाश में जुट गई है। पुलिस की जांच में इन घटना में शामिल तीनों आरोपितों ने लूट के गहनों को कई दुकानदारों के यहां बेचा था। टीम ने बुधवार शहर के लक्ष्मी मार्केट से एक आभूषण कारोबारी को उठा लिया। फिलहाल पुलिस आरोपित दुकानदार से कोतवाली में पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि मुंबई के भयेंदर में सुमन की 21 जुलाई

को ह’त्या कर उसके घर में मौजूद आभूषण, नकदी व अन्य सामानों को लूट लिया। महिला की हत्या के बाद लूटेरे महिला के जेवरात, 38 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, चेक बुक, बैंक पासबुक आदि सामान साथ लेकर फरार हो गये। भयेंदर थाने में केस दर्ज कर जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने एसटीएफ वाराणसी की मदद से मंगलवर को ह’त्या कर लूट को अंजाम देने वाले बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पकहां गलाफपुर निवासी सोनू चौहान, उसी गांव मुन्नी पत्नी लाला वर्मा तथा सहतवार थाना क्षेत्र के कुसौरी कलां निवासी सुधीर चौहान को लूट के कुछ

सामान समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सुमन की हत्या के बाद लूटे गये सोने-चांदी के गहनों को लक्ष्मी मार्केट के दुकानदारों के यहां बेचा हैं। इस आधार पर एसटीएफ व मुम्बई पुलिस के जवानों ने एक दुकानदार को हिरासत में ले लिया। अभी भी इस टीम के निशाने पर कई दुकानदार है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago