बलिया सांसद की कोशिश हुई कामयाब, CM योगी ने मानी मांग, किसानों को होगा फायदा

बलिया डेस्क : मक्का क्रय केन्द्र पर खरीदारी करने का आदेश बैरिया। बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त की कोशिश रंग लाई है. अब उनकी पहल पर उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य आयुक्त खाद तथा रसद विभाग की तरफ से डीएम से लेकर जिला विपणन अधिकारी को पत्र लिखा गया है. इस पत्र में मक्का क्रय केन्द्र पर खरीदने का आदेश दिया गया है.

इसके साथ साथ आदेश में यह भी लिखा गया है कि विपणन वर्ष 2020-21 मेंसमर्थन मूल्य 1850 रूपया प्रति कुन्तल होगा और खरीददारी इसी मूल्य से की जाएगी. इसकी जानकारी सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने दी है. उन्होंने बताया है कि नए मक्का के लिए समर्थन मूल्य 1850 रूपये प्रति कुन्तल होगा और इसी हिसाब से बलिया के सभी गेंहू क्रय केन्द्रों पर खरीददारी होगी.

विज्ञापन

इसके साथ साथ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जिलाधिकारी से लेकर जिला विपणन अधिकारी से गुज़ारिश की है कि जल्द से जल्द क्रय केन्द्र को खोला जाए और मक्का की खरीददारी शुरू की जाए. इसके अलावा उन्होंने जिले के किसानों से भी अपील की है. उन्होंने किसानों से बिचौलियों को मक्का न बेचने को कहा है. उन्होंने किसानों से सरकारी क्रय केन्द्र पर मक्का बेचने को कहा है.

उन्होंने आगे कहा है कि सीएम योगी से उन्होंने यह मांग की थी. अब सीएम ने उनकी बात मान ली है और मक्का के फसल के नए ने समर्थन मूल्य जारी करने के लिए उन्होंने सीएम योगी को धन्यवाद कहा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago