Categories: बलिया

सांसद वीरेंद्र सिंह ने केंदीय परिवहन मंत्री से की सरयू नदी पर पक्का पुल बनवाने की मांग

बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से सरयू नदी पर पक्का बुल बनवाने की मांग की है। परिवहन मंत्री ने भी इस पुल के निर्माण के लिए जल्द ही मंत्रालय की स्वीकृति प्रदान करने का भरोसा दिया है।

ये पुल बिहार के जनपद सिवान व उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए डुमाईगढ़ घाट के पास सरयू नदी पर बनाया जाएगा। सांसद वीरेंद्र सिंह ने सोनबरसा स्थित अपने संसदीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ये जानकारी दी। सांसद ने कहा कि दोकटी गंगा तट से डुमाईगढ़ सरयू नदी के तट तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बरसात से पहले इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।सांसद ने बताया कि नरहरि बाबा की मठिया, टोला रिसाल राय, सेवा दास के मठिया भवन टोला, काली मन्दिर दलजीत टोला, ठकुरी बाबा की मठिया कर्णछपरा, भाला बाबा की मठिया वाजिदपुर, खपड़िया बाबा की मठिया श्रीपालपुर, महाराज बाबा की मठिया तिवारी के मिल्की, सुदिष्ट बाबा की मठिया सुदिष्ट पूरी, बालक बाबा की मठिया सुरेमनपुर सहित संसदीय क्षेत्र के लगभग 100 स्थानों पर सत्संग भवन बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और योगी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago