Categories: बलिया

बलियाः छात्रनेता की हत्या के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

बलिया। कोतवाली क्षेत्र के सतीश चंद्र कॉलेज के पास छात्र नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुख्य अभियुक्त शिप्रांत सिंह गौतम अभी भी फरार है।

पुलिस ने जिन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है उनमें रीतेश चौरसिया, रोहित चौरसिया, संदीप सिंह, राजदीप सिंह, वाईएन तिवारी, शिवाजी पांडेय, कृष्णा तिवारी आदि शामिल है। बता दें कि पकड़ी थाना क्षेत्र के धरसरा गांव निवासी मनराज याद भारतीय सेना में कार्यरत हैं।

उनका 22 वर्षीय पुत्र हेमंत यादव टाऊन डिग्री कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष का छात्र था। वह देवकली के निजी आवास में रहकर पढाई कर रहा था, साथ ही छात्र संघ के लिए होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तैयारी में जुचा थी। सोमवार को अपने घर परसरा से बलिया गया और मंगलवार की सुबह की पाली में सतीशचंद्र महाविद्यालय में परीक्षा देने गया।

परीक्षा से लौटते समय ही कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हेमंत पर हमला कर दिया। बीचबचाव करने आए आलोक यादव के साथ भी मारपीट की। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों को चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। आनन-फानन में हेमंत यादव के परिजन उसे मऊ के किसी निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। आलोक यादव का इलाज चल रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago