अयोध्या में राम मंदिर- बलिया सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र के सभी सिद्ध पीठों पर सत्संग भवन बनवाने की घोषणा की

बैरिया डेस्क: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त अयोध्या में भगवान राम के के मंदिर निर्माण के भूमि पूजन संपन्न होने के उपलक्ष्य में बलिया लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख सिद्ध पीठ, उपासना स्थलों पर अपने सांसद निधि से सत्संग भवन बनवाने की घोषणा किए।

इस क्रम में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त चकगिरधर ग्राम पंचायत स्थित महाराज बाबा के मठिया के प्रांगण में व भरतछपरा स्थित संतोष बाबा के मठिया प्रांगण में पहुंचकर सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए मत्था टेके और 25-25 लाख रुपये का लागत से सत्संग भवन बनाने के लिए धन अपने सांसद निधि से देने का पत्र दोनों जगह के पुजारियों को सौंपे।

भरत छपरा में बनने वाले सत्संग भवन का धन स्वीकृत भी हो चुका है। इस अवसर पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर मैंने निर्णय लिया कि मेरे लोकसभा क्षेत्र में जितने तपोस्थली, सिद्ध पीठ है सभी जगह सत्संग भवन/योग भवन का निर्माण कराउगां।इस मौके पर इस क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण महाराज बाबा के मठिया व संतोष बाबा के मठिया के लिए 25-25 लाख रुपये की धन अवमुक्त करा दिया जाएगा।

जल्दी ही इन जगहों पर सत्संग भवन बन कर तैयार हो जाएगा। बताएं कि बलिया लोकसभा क्षेत्र के खपड़िया बाबा, सुदिष्ट बाबा, परासर मुनि के आश्रम सहित जितने तपोस्थली है सभी जगह सत्संग/योग भवन का निर्माण कराया जाएगा। सांसद ने कहा कि इसके लिए आज से अच्छा दिन कभी हो ही नही सकता।वर्षों के इंतेजार व लम्बी लड़ाई के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या में बिराजमान होने जा रहे है, और इसके लिए आज प्रधानमंत्री मोदी जी अयोध्या में मर्यादा परुषोत्तम प्रभु राम के भव्य मंदिर के लिए शिलान्यास भी कर चुके है।

यह दिन आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक हर दृष्टि से उत्तम दिन है। उक्त मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, महाराज बाबा मठिया के सतीश दास जी महाराज, रणजीत वर्मा, श्यामू उपाध्याय, सुशील पांण्डेय, विनय सिंह, पूर्व प्रधान श्री राम सिंह, गोपाल सिंह, दिनेश मिश्र, पंडित पुरुषोत्तम मिश्र, जितेंद्र सर्राफ सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago