बलिया : पैसे के लेन-देन पर दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या

बलिया के सिकंदरपुर में  पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद नगर के गंधी मुहल्ला में सोमवार की सुबह अंडा विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसका पुत्र तौहिद के साथ ही दूसरे पक्ष के दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे सीओ पवन सिंह, चौकी इंचार्ज अमरजीत यादव, थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मुर्शीद के मौत के पुष्टि की। मृतक के पुत्र ने छह लोगों के विरूद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मुहल्ले के लोगों में आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस व पीएसी तैनात की गयी है।

नगर के गंधी मुहल्ला निवासी 46 वर्षीय मुर्शीद मुहल्ले में अंडा का दुकान चलाता था। बकरीद के दिन मुर्शीद से उसका पड़ोसी डब्लू ने शराब पीने के लिए पैसा मांगा। जब उसने देने से इनकार किया तो इस पर दोनों में विवाद हुआ था। उस समय पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। इस बीच, सोमवार की सुबह करीब छह बजे मुर्शीद ने दुकान खोला। उसके साथ उसका पुत्र तौहिद भी था। बताया जाता है कि इसी बीच करीब नौ बजे उसका पड़ोसी डब्लू पांच-छह लोगों के साथ दुकान पर पहुंचा तथा मुर्शीद व उसके पुत्र के साथ मारपीट करने लगे। गंभीर चोट लगने से मुर्शीद की मौके पर मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गये। घायलों में एक पक्ष से 20 वर्षीय जाहिद,19 वर्षीय सोनू, 18 वर्षीय तौहीद उर्फ पप्पू शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां मुर्शीद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन लोगों का उपचार कर घर भेज दिया। पुलिस सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी के गिरफ्तार होने की बात पुलिस नहीं बता रही है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago