मोदी की नई कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं बलिया से सांसद चुने गए वीरेंद्र सिंह मस्त

लोकसभा चुनावों में एनडीए की बंपर जीत के बाद नरेंद्र मोदी के नए मंत्रीमंडल को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है। माना जा रहा है कि इस मंत्रीमंडलम में कुछ पुराने मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

जिन नए चेहरों के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं, उनमें एक नाम बलिया से सांसद चुने गए वीरेंद्र सिंह मस्त का भी नाम है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वीरेंद्र सिंह को कृषि मंत्रालय की ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। माना जा रहा है कि वीरेंद्र सिंह को यह ज़िम्मेदारी राधा मोहन सिंह की जगह मिल सकती है। वीरेंद्र सिंह के मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने की अटकलें इसलिए भी तेज़ हैं क्योंकि उन्होंने बलिया में कड़ी टक्कर के बाद महागठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय को शिकस्त दी है और वह पूरे पूर्वांचल में बीजेपी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं।

पूर्वांचल में बीजेपी के बड़े नेताओं में एक नाम मनोज सिन्हा का भी है, जिन्हें पिछली बार मोदी कैबिनेट में जगह मिली थी। लेकिन इस बार वह चुनाव हार गए हैं। उन्हें बसपा के प्रत्याशी अफज़ाल अंसारी ने करारी शिकस्त दी है। मनोज सिन्हा की इस हार के बाद अब वीरेंद्र सिंह का नाम ही मोदी कैबिनेट में शामिल होने की रेस में सबसे आगे देखा जा रहा है।

बता दें कि वीरेंद्र सिंह इस बार बलिया लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय को 15519 वोटों से शिकस्त दी है। वीरेंद्र सिंह को कुल 4,69,114 यानी 47.4% वोट मिले। वहीं सनातन पांडेय 453595 यानी 45.83% मत के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

वीरेंद्र सिंह पूर्वांचल में काफी दबदबे वाले नेता माने जाते हैं। वह पूर्वांचल की कई सीटों से चुनाव लड़कर संसद पहुंच चुके हैं। इससे पहले वह भदोही के सांसद थे। इसके अलावा वह मिर्ज़ापुर से भी सांसद रह चुके हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago