बलिया: अब लोगों की बिजली समस्या का समाधान करवाएंगे सांसद रविंद्र कुशवाहा, जारी किया नंबर

सलेमपुर से लोकसभा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने जनता जनार्दन की मदद के लिए अनोखी पहल की है। उन्होंने बिजली से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए एक नंबर जारी किया है। जिस पर आप अपनी समस्या बता सकते हैं। साथ ही कार्यालय पर अपनी समस्या की जानकारी भेज सकते हैं। अपने इस पहल के द्वारा सांसद रविंद्र कुशवाहा का प्रयास है कि क्षेत्रवासियों की बिजली समस्याओं का समाधान हो और उनकी परेशानी कम हो सके।सांसद की इस पहल के तहत सलेमपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाली विधानसभा बेल्थरा, सिकंदरपुर एवं बांसडीह में हो रही बिजली संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। फेसबुर पर पोस्ट शेयर कर बताया गया है कि किसी भी गांव, टोला या कस्बा विद्युतीकरण से वंचित हो या नए पोल, तार ट्रांसफार्मर क्षमतावृद्धि की आवश्यकता हो या फिर लो वोल्टेज की समस्या हो या नया सब स्टेशन की आवश्यकता हो तो अपनी समस्या की जानकारी आप सांसद जी से मिलकर दे सकते हैं। उपभोक्ता अपनी परेशानी ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से बता सकते हैं।

इसके लिए kushawaharavindra@gmail.com पर अपनी परेशानी लिखकर भेज सकते हैं। या फिर 8586995591 नंबर पर whatsapp कर सकते हैं। सांसद के द्वारा समस्या का निराकरण करवाया जाएगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago