Categories: बलिया

बलिया- सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने नवनिर्मित विद्युत उपकेन्द्र जनता को सौंपा, अब 24 घंटे मिलेगी बिजली !

बलिया। नगरा क्षेत्र में अब लोगों को बिजली कटौती की समस्या नहीं होगी। और 24 घंटे बिजली की सुविधा मिलेगी। क्योंकि 2.60 लाख रुपये की लागत से 33/11 के नवनिर्मित विद्युत उपकेन्द्र तुर्की दौलतपुर रनऊपुर को सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में क्षेत्र को सौंपकर उजाला कर दिए।

बहुप्रतीक्षित विद्युत उप केन्द्र के चालू होने से जनता काफी खुश है। सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम उजाला करने आए हैं और हर जीवन को नई रोशनी के ऊंची उड़ान से खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश और प्रदेश में विकास की योजनाओं को लागू करने वाले मोदी और योगी सहित पूरा सरकारी महकमा जनसेवक के रुप में लगा है।

बता दें आपूर्ति में बाधक ओवर लोड का दंश झेल रहे नगरा विद्युत उपकेन्द्र के 20 गाँव को सीधा लाभ के लिए जुड़ जाने से सभी उपभोक्ताओं को कटौती मुक्त बिजली मिलना शुरु हो जाएगा। इसके पहले से सलेमपुर में भी केन्द्र चालू है। अभी भी एक सब स्टेशन मधुकीपुर में बन रहा है, इसके हो जाने से क्षेत्र को 24 घण्टे बिजली मिलने लगेगा।

इस अवसर पर विधान सभा पूर्व प्रत्याशी छट्ठू राम, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत कार्य मण्डल आजमगढ़ प्रदीप अग्रवाल, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड बांसडीह राजकुमार सिंह, उप खण्ड अधिकारी बीबी राय, सहायक अभियन्ता सचिन्द्र जायसवाल,ग्राम प्रधान रविन्द्र कुमार अरुण कुमार संगम जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नागा बाबा सपन यादव शशि प्रकाश चौरसिया हंसनाथ मास्टर, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, आरएस यादव, नागा तिवारी, अशोक कुशवाहा, सुनील सिंह, राजेश कुमार, जगदीश, आदि मौजूद रहे।


Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago