Categories: बलिया

बलियाः खटारा बसों से मिलेगी मुक्ति, रोडवेज अनुबंध पर चलाएगा 75 फीसदी प्राइवेट बसें

बलिया वासियों को अब कंडम बसों से सफर नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम खटारा हो चुकी बसों को हटाकर 75 फीसदी अच्छी प्राइवेट बसें लाएगा। इनका संचालन अनुबंध पर होगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग के सचिव ने क्षेत्रीय प्रबंधक को इस संबंध में पत्र भेजा है।

बसें चलाने के लिए ड्राइवर और कंडक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से ठेके पर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, बस स्टैंडों पर यात्रियों के बैठने की सुविधा, शौचालय, पानी और बिजली की बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि अभी बलिया रोडवेज के पास कुल 81 बसें हैं लेकिन इनमें से 10 फीसदी बसें बेहद खराब स्थिति में हैं। इन खटारा हो चुकी बसों से यात्री सफर करते हैं। वहीं 14 बसें ड्राइवर और कंडक्टरों की कमी से संचालित नहीं हो पाती।

ऐसे में नए नियम के मुताबिक बलिया डिपो में 75 फीसदी यानि 55 बसें अनुबंध कर चलाने की संभावना है। अफसरों को मिले पत्र के मुताबिक सीएम ने शनिवार को परिवहन अधिकारियों की बैठक बुलाई थी इसमें उन्होंने 75 फीसदी नई प्राइवेट बसें अनुबंध पर लगाने के निर्देश दिए गए।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उमाकांत मिश्रा ने बताया कि प्राइवेट बसों को अनुबंध पर रखने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राइवेट बस मालिकों के साथ बैठक कर उन्हें शासन के नियमों से अवगत कराया गया है। सहमति बनते ही अनुबंध कर बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago