बलिया
बलिया में मेडिकल कॉलेज अथवा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना और पूर्वांचल एक्सप्रेस—वे को बलिया के मांझी घाट तक विस्तारित करने की मांग को लेकर बलिया के सांसद भरत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात किया।
मुलाकात में सांसद भरत सिंह ने प्रधानमंत्री जी को बताया कि देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाला जनपद बलिया आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी आज तक बलिया के लोग मूलभूत मानवीय सुविधाओं से वंचित हैं। बलिया में हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज जैसी किसी गंभीर बीमारी के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है और इलाज के लिए बलिया के लोगों को कम से कम 160 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती हैं। अधिकांश मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। इस अत्यंत ज्वलंत मुद्दे के समाधान के लिए सांसद ने मांग किया कि बलिया में मेडिकल कॉलेज अथवा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थापित किया जाए। बलिया में रोजगार का एकमात्र साधन कृषि है किंतु यातायात की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यहां का कृषि उत्पाद बड़े शहरों तक नहीं पहुंच पाता है।
सांसद भरत सिंह ने प्रधानमंत्री से मांग किया कि “पूर्वांचल एक्सप्रेस वे” को बलिया के मांझी घाट तक विस्तारित किया जाए जिससे बलिया के किसानों का कृषि उत्पाद बड़े शहरों तक आसानी से पहुंचेगा और उन्हें अपने उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा साथ ही एक्सप्रेस—वे आसपास तमाम उद्योग एवं छोटे-बड़े कई प्रकार के अन्य व्यवसाय भी स्थापित होंगे जिससे बड़ी संख्या में नौजवानों को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री ने दोनों मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…