बलिया में करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई. घटना जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के चितबिसाँव खुर्द गांव की है. बुधवार देर शाम को ट्यूबवेल स्टार्ट करते समय किसान पति-पत्नी करंट की चपेट में आ गए. इलाज के दौरान अस्पताल में दोनों की मौत हो गई. घटना के समय किसान सिंचाई के लिए ट्यूबवेल खोल रहा था कि अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और छटपटाने लगा.
करंट से बुरी तरह तड़फड़ा रहे पति को छुड़ाने गई पत्नी भी उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई. दोनों को चीखते-चिल्लाते सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली विभाग को फोन कर विद्युत प्रवाह बन्द कराया और दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया. चिकित्सालय में इलाज के दौरान पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…